क्या आपके फोन में भी आते हैं OTP ? तो Android का ये नया सिक्योरिटी फीचर जरूर कर लें ऑन, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

R

आज के समय में OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और कई दूसरे अकाउंट में लॉगिन या वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है। लेकिन अगर किसी संदिग्ध ऐप को आपके SMS पढ़ने की परमिशन मिल जाए, तो OTP चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए Android 17 में एक नया SMS OTP Protection फीचर पेश किया गया है।

क्या है Android का नया OTP Security Feature?

Google के मुताबिक, Android 17 में SMS OTP Protection फीचर के जरिए ऐप्स को OTP तक आसानी से पहुंचने से रोका जाएगा। Standard SMS OTP और WebOTP से जुड़े OTP को ज्यादातर ऐप्स से करीब तीन घंटे तक छिपाकर रखा जाएगा। इसका मकसद उन ऐप्स को OTP देखने से रोकना है, जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है। यानी अगर आपके फोन पर किसी Bank, Payment App या दूसरी Service का OTP आता है, तो हर App को उस SMS को तुरंत Access नहीं मिल पाएगा।

क्यों जरूरी है यह Feature?

आजकल साइबर फ्रॉड में OTP को निशाना बनाने के कई मामले सामने आते रहते हैं। अगर किसी संदिग्ध ऐप को SMS पढ़ने की परमिशन मिली हुई है, तो वह आपके मैसेज में मौजूद जरूरी जानकारी तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है।

Android का नया Protection इसी तरह के जोखिम को कम करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, यह Restriction सभी ऐप्स पर लागू नहीं होगी। Default SMS App, Assistant और Connected Companion Apps को इस Protection से बाहर रखा गया है।

क्या सभी Android Phones में मिलेगा?

यह फीचर Android 17 का हिस्सा है, इसलिए यह आपके फोन मॉडल और सॉफ्टवेयर अपडेट पर निर्भर करेगा कि आपको यह सुविधा कब मिलेगी। Android 17 में इसके अलावा कई दूसरे सिक्योरिटी और प्राइवेसी सुधार भी किए गए हैं।

अगर आपके फोन में Android 17 का Update उपलब्ध है, तो इसे Install करना Security के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है।

OTP को लेकर बरतें सावधानी

OTP कभी भी किसी व्यक्ति के साथ Share न करें। कोई भी Genuine Service आपसे फोन पर OTP बताने के लिए नहीं कहती। इसके अलावा अनजान Apps को SMS Permission देने से बचें और केवल भरोसेमंद Sources से ही Apps Install करें।

From Around the web