Jokes: डॉक्टर– आपको क्या बिमारी है? मरीज़– पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं... पढ़ें आगे

Joke 1:
संता जब भी कपड़े धोता, तब ही बारिश हो जाती।
1 दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और दुकान पे सर्फ लेने गया।
वो जैसे ही दुकान पर गया बादल जोर-जोर से गरजने लगे।
संता फटाफट आसमान की तरफ मुंह करके बोला.......
क्या?????
किधर????
मैं तो बिस्कुट लेने आया था।
Joke 2:
पति बाल्कनी में खड़ा खड़ा मस्ती से गा रहा था..
“पंछी बनूं उड़ता फिरुँ मस्त गगन में..
आज में आज़ाद हूँ दुनिया के चमन में..”
रसोई में से बीवी की आवाज़ आई: “घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...

Joke 3:
डॉक्टर– आपको क्या बिमारी है?
मरीज़– पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं।
डॉक्टर– ओके प्रॅामिस...
मरीज़ ने अपनी टांगे दिखाई जो माचिस की तीली जितनी पतली थीं।
डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गई।
मरीज़– आपने ना हंसने का वादा किया था।
डॉक्टर– अच्छा सॅारी.. अब तकलीफ बताओ।
मरीज़– डॉक्टर साहब, यह सूज गई हैं।
डॉक्टर– हाहाहाहा… भाग यहां से…
तू आया ही हंसाने के लिए है….....
Joke 4:
लड़के ने अपना नाम क्यों बताया रीटा?
डाकू – तेरा नाम क्या है लड़की?
लड़की – मेरा नाम रीटा है।
डाकू – अरे! मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का नाम भी तो रीटा है। चल तूझे छोड़ दिया मैंने।
डाकू – तेरा नाम क्या है लड़के?
लड़का – जी, मेरा नाम राजीव है, मगर प्यार से लोग मुझे रीटा भी कहते हैं।

Joke 5:
शिक्षक- इस वाक्य में खाली स्थान भरो-
900 चूहे खाकर बिल्ली ........ चली.
विद्यार्थी- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली।
शिक्षक-नालायक मजाक करता है? निकल जा मेरी क्लास से..
विद्यार्थी- सर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया, वरना 900 चूहे खाकर बिल्ली क्या उसका बाप भी नही चल सकता।
