DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA में 2% की बढ़ोतरी, एरियर समेत मिलेंगे ये बंपर फायदे

pc: Upstox
सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है। सिक्किम सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कर्मचारियों के DA में 2 परसेंट बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
सरकार के इस फैसले का फ़ायदा 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। इससे कर्मचारियों को बढ़े हुए DA के साथ एरियर भी मिलेगा। गंगटोक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को दशईं 2026 से पहले एरियर का पेमेंट कर दिया जाएगा। इससे सितंबर की सैलरी के साथ एरियर मिलने की संभावना है। इस साल सिक्किम में दशईं त्योहार 11 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60 परसेंट
केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में बदलाव करती है। जनवरी 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 2 परसेंट बढ़ाकर 58 परसेंट से 60 परसेंट किया गया था। लेकिन जुलाई 2026 के लिए DA बढ़ोतरी की ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं हुई है। यह घोषणा दिवाली के आसपास होने की संभावना है।
दूसरे राज्यों में भी DA में बढ़ोतरी
रेलवे कर्मचारियों का DA और DR भी 2 परसेंट बढ़ा दिया गया है। साथ ही, कुछ राज्यों के कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का फायदा मिला है। पश्चिम बंगाल में 20 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने कर्मचारियों का DA 2 परसेंट बढ़ाया है।
