DA arrears update: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पेंडिंग पेमेंट, जान लें डिटेल्ड

pc: Fortune India
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। उन्हें जल्द ही बड़ी रकम मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने डीए और एरियर को मंजूरी दे दी है।
डीए और डीआर एरियर
केंद्र सरकार ने कोविड के दौरान रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) एरियर को मंजूरी दे दी है।
जल्द ही एरियर का भुगतान किया जाएगा
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। तीन किस्तों में खातों में पैसा जमा किया जाएगा। जनवरी 2020 से जून 2021 तक की तीन किस्तों का एरियर जल्द ही दिया जाएगा।
कर्मचारियों को कितना पैसा मिल सकता है?
जेसीएम सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, 'कर्मचारियों ने महामारी के दौरान अथक परिश्रम किया है, यह उनका अधिकार है।' अब सवाल यह है कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक की अटकी हुई रकम कितनी हो सकती है?
7वां वेतन आयोग
7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 1 कर्मचारियों को 11,880 से 37,554 रुपये और लेवल 13-14 कर्मचारियों को 1.44 से 2.18 लाख रुपये मिलेंगे। पेंशनर्स को भी ये एरियर मिलेगा। तीन किस्तों में जल्द ही पैसा मिलेगा।
8वां वेतन आयोग
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के खातों में जल्द ही एक बड़ी रकम जमा हो जाएगी। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। 8वें वेतन आयोग के गठन की तैयारी चल रही है। उससे पहले 18 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। 8वें वेतन आयोग का गठन जनवरी 2026 में हो सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। इससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। इसी तरह पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।