भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा होता है Condoms का इस्तेमाल, आंकड़े आए सामने

PC: newsnationtv
सेक्स करने के दौरान असुरक्षित यौन संबंध से बचने और बिमारियों को दूर रखने के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं हाल ही में राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि देश में सबसे ज्यादा कंडोम किस राज्य में इस्तेमाल होता है। इसी के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
इस राज्य में होता है इस्तेमाल
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य विभाग की ओर से साल 2021-22 में एक सर्वे के अनुसार कंडोम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल दादरा नगर हवेली में किया जाता है। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है, यहाँ पर भी काफी कंडोम खरीदें जाते हैं। रिपोर्ट की मानें तो दादरा नगर हवेली में 10,000 कपल्स में से 993 कपल्स कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।
इतने लोग यूज करते है
इसके बाद दूसरे राज्यों में इसको लेकर सर्वे किया गया था। जिसमें हर उम्र के 10,000 कपल्स से बात की गई। आंध्र प्रदेश में 10,000 में 978 कपल्स कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इस लिस्ट में कर्नाटक का नंबर सबसे खराब रहा है। कर्नाटक में 10,000 में से सिर्फ 307 कपल्स इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं पुडुचेरी में 10,000 में से 960, चंडीगढ़ में 822, पंजाब में 895, गुजरात में 430, हिमाचल प्रदेश में 567, राजस्थान में 514, और हरियाणा में 685 कपल्स ही कंडोम इस्तेमाल करते हैं।
भारत में कंडोम का उपयोग और एचआईवी सांख्यिकी
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 330.7 मिलियन कंडोम खरीदे जाते हैं। राज्यों में, उत्तर प्रदेश में हर साल लगभग 53 मिलियन कंडोम खरीदे जाते हैं, जो देश में सबसे अधिक खपत दरों में से एक है।
जब एचआईवी प्रसार की बात आती है, तो 2019 के सरकारी डेटा में उल्लेखनीय क्षेत्रीय भिन्नताएँ सामने आती हैं। एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों के सबसे अधिक रिपोर्ट किए गए प्रतिशत वाले राज्यों में शामिल हैं:
आंध्र प्रदेश – 0.69%
तेलंगाना – 0.49%
कर्नाटक – 0.47%
दिल्ली – 0.41%
महाराष्ट्र – 0.36%
पुडुचेरी – 0.35%
पंजाब – 0.27%
दादरा और नगर हवेली – 0.23%
तमिलनाडु – 0.23%