किचन से कॉकरोच की फौज का हो जाएगा सफाया, डालें ये दो चीज, कुछ ही घंटों में हो जाएंगे गायब

SS

pc: herzindagi

गर्मी के मौसम में किचन में कॉकरोच की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ये बारिश के मौसम में तो और भी ज्यादा निकलते हैं। खाने पीने की चीजों को खुला छोड़ने पर ये उन्हें भी संक्रमित कर सकते हैं। अधिकतर यह किचन की कैबिनेट में अपना डेरा जमा लेते हैं। जहां पर खाने का खुद सामान स्टोर रहता है। ऐसे में बहुत से लोग कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते हैं लेकिन ये हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप इनको भगा सकते हैं। 

इन 2 घरेलू उपाय से भगाएं कॉकरोच

बनाएं होममेड स्प्रे (पहला तरीका)

आवश्यक सामग्री

हल्दी पाउडर
नीम का तेल
कलौंजी
लौंग

बनाने का तरीका

एक बर्तन में पानी गर्म करें।
अब इसके अंदर हल्दी पाउडर मिक्स करें।
फिर आपको इसमें लौंग, नीम का तेलऔर कलौंजी भी डालकर पानी खौला लेना है। 
अब इसे ठंडा करके छान लें।
पानी को आप स्प्रे बोतल में भरें।
इसे कॉकरोच निकलने वाली जगहों पर स्प्री करें। 
इन सभी चीजों की तीखी स्मेल से सभी कॉकरोच का जड़ से सफाया हो जाएगा।

बनाएं कीटनाशक गोलियां (दूसरा तरीका)

आवश्यक सामग्री
बोरिक एसिड
बेकिंग पाउडर
दालचीनी का पाउडर
सरसों का तेल

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक प्लेट में गेहूं का आटा लें। 
इसके अंदर एक चम्मच बोरिक एसिड और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।
अब इसमें दालचीनी पाउडर पीसकर मिक्स करें। 
अब सरसों का तेल और पानी डालकर इस आटा गूंथ लें।
इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लेनी हैं।
इनको अब आप अपनी किचन कैबिनेट में कॉकरोच के बिल और किनारों पर रख सकती हैं।
इन्हें खाकर कॉकरोच मर जाएंगे और तेज स्मेल से वापिस आएंगे भी नहीं।

From Around the web