Chankya Neeti: विवाहित पुरुष को भूल कर भी अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए ये 3 बातें, वरना खुशियां हो जाएगी तबाह

x

आचार्य चाणक्य पूरी दुनिया के महानतम दार्शनिक हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र नामक पुस्तक लिखी थी, जिसमे उनकी नीतियों के बारे में जानकारी है। जो व्यक्ति उनकी नीतियों का अनुसरण करता है, उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।  उन्होंने विवाहित पुरुषों के लिए भी काम की बातें कही हैं। चाणक्य के अनुसार किसी भी पुरुष को अपनी पत्नी से ये बातें शेयर नहीं करनी चाहिए।  वरना उनकी खुशहाल जिंदगी तबाह हो सकती है। आइए जानते हैं उन बातों के बार बारे में। 

अपने अपमान का न करें जिक्र

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पत्नी कभी ये बर्दाश्त नहीं कर सकती है कि उसके पति को अपमानित करे। इसलिए यदि कहीं आपका अपमान या बेइज्जती हो तो ये बात कभी भी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए क्योकिं वो इस बात को हमेशा अपने दिल में रखेगी और उस व्यक्ति के प्रति बदले की भावना रखने लगेगी। 

गलती से भी न बताएं अपनी आय 


चाणक्य के अनुसार पति को कभी भी अपनी पूरी इनकम यानी आय की जानकारी अपनी पत्नी को नहीं देनी चाहिए।  ऐसा होने पर वह जरूरत से ज्यादा फिजूलखर्ची कर सकती है या आपको ही धन के लिए तरसा सकती है। इसलिए कभी पत्नी को पूरी आय की जानकारी ना दें।  ऐसा न करने पर आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

कभी न बताएं अपनी कमज़ोरी

चाणक्य नीति के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की कोई न कोई कमजोरी होती ही है लेकिन इस बारे में अपनी पत्नी को बताना सही नहीं है। वरना वह अपनी जिद मनवाने के लिए आपकी उसी कमजोरी का इस्तेमाल कर सकती है। 

From Around the web