कॉल ड्रॉप पर लगेगी रोक! TRAI के ये ऐप्स मार्च से होंगे अपडेट, नए फीचर्स से बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) ने अपने कुछ ऐप्स में नए फ़ीचर जोड़ने का ऐलान किया है। डू नॉट डिस्टर्ब, माय कॉल और माय स्पीड तीनों ऐप्स में नए फ़ीचर जोड़े जाएँगे, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो जाएगा। TRAI डू नॉट डिस्टर्ब ऐप में कई बड़े बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके अलावा, मार्च से माय कॉल और माय स्पीड ऐप्स में भी नए फ़ीचर जोड़े जाएँगे। रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया फ़र्ज़ी कॉल और मैसेज को रोकने के लिए इन नए बदलावों पर काम कर रहा है। खास तौर पर, डू नॉट डिस्टर्ब ऐप में टेलीकॉम यूज़र अपनी शिकायतें आगे बढ़ा पाएँगे, ताकि सर्विस प्रोवाइडर से मिले असंतोषजनक जवाबों के ख़िलाफ़ वे आगे अपील कर सकें।
ऐप्स में किया जाएगा बड़ा अपग्रेड
TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहौटी ने ऐप्स में होने वाले इन बदलावों के बारे में जानकारी दी है। लाहौटी ने कहा है कि जो कस्टमर टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं, वे डू नॉट डिस्टर्ब ऐप से सीधे अपील कर पाएँगे। जिससे हायर अथॉरिटी उनकी शिकायतों पर एक्शन ले सकेंगी। यह फीचर Do Not Disturb ऐप में कब आएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
.@TRAI revamps DND and MySpeed Apps to Curb Spam and Check Real-time Network Performance
— PIB India (@PIB_India) February 13, 2026
Expanded multilingual access, simplified reporting and real-world testing features reinforce inclusive, data-driven insights
India’s telecom sector today serves over 1.31 billion…
Do Not Disturb और My Speed ऐप में किए जाने वाले बदलाव
TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहौटी ने कहा है कि Do Not Disturb और My Speed ऐप में बदलाव किए जाएंगे। यूज़र्स ऐप के ज़रिए बहुत आसानी से स्पैम कॉल और मैसेज की रिपोर्ट कर पाएंगे। Do Not Disturb ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। जिससे यूज़र्स को शिकायत दर्ज करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चूंकि कई भाषाओं में सपोर्ट उपलब्ध है, इसलिए यूज़र्स अपनी भाषा में शिकायत दर्ज कर पाएंगे।
Do Not Disturb ऐप को अपग्रेड किया जाएगा
TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहौटी ने Do Not Disturb ऐप के बारे में कहा है कि 2015 में स्पैम कॉल और मैसेज को लेकर 31 लाख शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 17 लाख शिकायतें Do Not Disturb ऐप के ज़रिए दर्ज की गईं। अब, यूज़र्स Do Not Disturb ऐप के ज़रिए 1600 सीरीज़ नंबर वाले सब्सक्राइबर का नाम और SMS हेडर खोज सकते हैं। इससे उन्हें फ्रॉड कॉल और मैसेज से बचने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि मार्च में एक नया MyCall ऐप लॉन्च किया जाएगा। जिसमें यूज़र्स कॉल क्वालिटी की शिकायत कर सकेंगे। यूज़र्स किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर की कॉल क्वालिटी, कॉल ड्रॉप, डिस्कनेक्शन की शिकायत कर सकेंगे।
