Bollywood Gossip: लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर सनी देओल की एंट्री, अक्षय ने शेयर किया मोशन पोस्टर

bollywood

बॉलीवुड फिल्म के मशहूर सुपरस्टार सनी देओल ने लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बना ली है। वह आखिरी बार 2019 की फिल्म ब्लैंक में दिखाई दिए थे। सनी देओल अब एक बार फिर एक्शन करते नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार ने सनी देओल की नई फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का ऐलान कर दिया है।

इसी फिल्म चुप में सनी देओल के साथ सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने चुप का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये देखने के बाद आप चुप नहीं रह पाएंगे. मेरे पास बहुत सारे प्रश्न हैं। क्या बढ़िया पोस्टर है। मैं इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।


 


 


वही बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर कर लिखा 'चुप... मोशन पोस्टर'। यह फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को आर बाल्की ने लिखा है और इसे डायरेक्ट किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर अभी ज्यादा खबर नहीं आई है। सनी देओल की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से की थी। फिल्म में उनके अपोजिट अमृता सिंह लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म से अमृता सिंह ने भी इंडस्ट्री में एंट्री की थी।

From Around the web