Benefits of s*x : रेगुलर सेक्स करने से होते हैं ये गजब के फायदे, सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद, जानें यहाँ

आपने ये तो सुना ही होगा कि सेक्स करने से स्ट्रेस दूर होता है और इंसान एकदम रिलेक्स महसूस करता है। लेकिन इसी के साथ रेगुलर सेक्स करना आपके हेल्थ के लिए अन्य रूपों से भी बेहद फायदेमंद है। इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और आप कई तरह की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।
रोज़ाना सेक्स करने से कपल्स के बीच की बॉडिंग भी बढ़ती है, जो उनके रिलेशन का लॉग लास्टिंग बनाने में मददगार साबित होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेगुलर सेक्स करने से क्या क्या फायदे होते हैं?
1. इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
एनसीबीआई के अनुसार रेगुलर सेक्स करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। सेक्सुअल अराउजल (sexual arousal) होने से बॉडी में इम्युनोग्लोबुलिन ए का प्रोडक्टशन बढ़ता है। जो एक प्रकार की एंटीबॉडी है। इस से तनाव भी दूर होता है।
2. बेहतर नींद
सेक्स के दौरान शरीर में से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होता है जिस से नींद अच्छी आती है। वहीं आर्गेज्म के दौरान शरीर में एंडोरफिन हार्मोन बढ़ता है। इस से आपको शरीर में होने वाली थकान से राहत मिलती है और नींद भी जल्दी और अच्छी आती है।
3. कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ
वे कपल्स जो रेगुलर सेक्स करते हैं वे हार्ट से जुड़ी समस्याओं से भी बचे रहते हैं। दरअसल, सेक्स के दौरान हार्ट रेट, ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन का कंसपशन बढ़ने लगता है। इस से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी होती है और कार्डियक अरेस्ट का खतरा कम होता है।
4. पेल्विक फ्लोर मसल्स को मिलती है मजबूती
नियमित सेक्स पेल्विक फ्लोर मसल्स (pelvic floor muscles) को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा यूटर्स और ब्लैण्डर को भी हेल्दी बनाए रखता है।
5. कैलोरीज़ होती हैं बर्न
रोज़ाना सेक्स करने से 1 घंटे में 150 कैलोरीज़ बर्न हो जाती हैं। इससे शरीर में वज़न बढ़ने की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।