Beauty tips : शादी से पहले आजमाएं ये 1 टोटका, चेहरा देख लोग रह जाएंगे हैरान

शादियों का सीजन आ गया है। शादी के सपने संजोए अब हर लड़की परिणय सूत्र में बंधेगी। बता दे की, शादी को लेकर लड़कियों के कई बड़े सपने होते हैं। हर लड़की शादी में परी की तरह दिखना चाहती है, यदि आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप शादी में खूबसूरत कैसे दिख सकती हैं.
ग्लोइंग स्किन रेसिपी- बता दे की, नींबू और एलोवेरा को मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं, आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। जो आपको पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखा सकता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट होता है जो चेहरे के लिए सबसे अच्छा होता है।
कैसे बनाएं और लगाएं - सबसे पहले आधे कटे हुए नींबू का टुकड़ा लें। फिर इसे एक बाउल में निचोड़ लें। अब उस नींबू के छिलके को मुंह पर मलें। जी हां, क्योंकि ऐसा करने से उस वक्त आपका मुंह साफ हो जाएगा। अब जिसके बाद आधे नींबू के रस में एलोवेरा जेल मिलाएं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आप अपनी इच्छानुसार एलोवेरा जैल मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। थोड़ा सूखने के बाद हल्की मसाज करें। अब इसे कुछ मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। जिसके बाद अपना मुंह धो लें।