Beauty tips : दही से बना ये मास्क त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में करेगा मदद !>

Beauty tips : दही से बना ये मास्क त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में करेगा मदद !

fd

सेहत के लिए दही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। बता दे की, स्किन केयर टिप्स के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है। सही तरीके से चेहरे पर दही लगाने से त्वचा को पोषण तो मिलता ही है, उसमें निखार भी आता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएंगी तो आपके चेहरे पर निखार आएगा और आपके चेहरे की रंगत निखर जाएगी।

bvc

दही और विटामिन ई - बता दे की, त्वचा को जवां बनाने के लिए आप दही में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसे में विटामिन ई त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एक बर्तन में दही लें और उसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल मिला लें। इसे चेहरे पर लगाने के करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।

vbcb

दही और संतरा- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, संतरा के गुणों की बात करें तो इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा की कई परेशानियों को खत्म करने की क्षमता रखता है। विटामिन सी कोलेजन को भी बढ़ाता है। आप दही में संतरे का पाउडर या जूस मिलाकर मास्क बना सकते हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

cvb

दही और ग्रीन टी - दही और ग्रीन टी को मिलाकर चेहरे पर लगाने से फाइन लाइन्स के अलावा झुर्रियां भी खत्म हो जाती हैं। हरा रंग त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है। ग्रीन टी पाउडर में दही मिलाकर चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। लाभ होगा।

From Around the web