Beauty Tips : चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देता है खीरा-करेला से बना ये फेस पैक, इस प्रकार करें उपयोग
Apr 14, 2023, 11:57 IST

इंटरनेट डेस्क। खीरा और करेला हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये दोनों ही चीजें त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है, इस बात का बहुत ही कम लोगों को पता होगा।
आज हम आपको इन दोनों ही चीजों से बने फेस पैके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कील, मुंहासों की समस्या दूर कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ सकता है। ये फेस पैक बढ़ती उम्र के असर को भी धीमा कर सकता है।
आप आधे करेला को बीज निकालकर मिक्सर में डाल लें। अब इसमें आधा खीरा डालकर ब्लेंड करें। अब इस इस फेस पैक को दस मिनट के लिए चेहरे-गर्दन पर लगा लें। इसेक बाद आप पानी से चेहरा धो लें। आप सप्ताह में दो बार इसका उपयोग कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आपको एक बार इस फेस पैक का जरूर ही उपयोग करना चाहिए।