Beauty tips : ऑयली स्किन के लिए सबसे असरदार हैं कच्चे आम के ये खास फेसपैक

कच्चा आम सेहत के लिए गर्मी के दिनों में वरदान है। यह सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बता दे की, विटामिन सी से भरपूर कच्चा आम आपकी त्वचा को कई तरह के फायदे देता है। त्वचा का रूखापन, एक्ने, ऑयली स्किन और टैनिंग जैसी समस्याओं के लिए आप आम को चेहरे पर लगा सकते हैं, लेकिन कैसे?
कच्चे आम और दलिया का फेसपैक-
सामग्री-
कच्चा आम - 2
दलिया - 2-3 चम्मच
बादाम - 5-6
कच्चा दूध - 3-4 छोटे चम्मच
बनाने की विधि- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम, दलिया और बादाम को अच्छी तरह से पीस लें। - अब एक बर्तन में 3 चीजें डालें और उसमें दूध डालें. - जिसके बाद सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स कर लें. फिर पैक को चेहरे पर लगाएं। अब करीब 15 मिनट के बाद चेहरे को रुई से धो लें। ध्यान रहे कि इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं।
बेसन और कच्चे आम का फेसपैक
सामग्री-
कच्चा आम - 3-4
शहद - 2 छोटे चम्मच
दही - 2 छोटे चम्मच
हल्दी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
बनाने की विधि - सबसे पहले आप कच्चे आम को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। जिसके बाद आप इसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं। अब सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।