Beauty tips : उम्र के हिसाब से ही सोना चाहिए नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या !

vc

अपनी उम्र के अनुसार मनुष्य को पूरी नींद लेनी चाहिए। यदि आपको रात में नींद नहीं आती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह बीमारी भविष्य में बड़ी बन सकती है। समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि उम्र के हिसाब से लोगों को कितना सोना चाहिए।

g

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं और तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना होगा। बता दे की, यदि नींद की कमी आपको लंबे समय से परेशान कर रही है तो आप एक्सरसाइज के जरिए इसे ठीक कर सकते हैं। बेहतर नींद लेने के लिए सबसे पहले आपको अपनी बॉडी क्लॉक सेट करनी होगी और जिसके अलावा आपको सोने और उठने का समय भी सेट करना होगा।

hf

उम्र के हिसाब से सोने का समय:

> 3 महीने तक के बच्चों को 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

> 4 से 11 महीने के बच्चों को दिन में 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

> 1 से 2 साल तक के बच्चों को 11 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

> 3 से 5 साल के बच्चों को 10 से 13 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

> 6 से 13 साल के बच्चों को 9 से 11 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

> 14 से 17 साल के बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

g

> युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

> 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

From Around the web