Beauty tips : यदि आपका कलर है डार्क तो शादी में पहने इन कलर के लहंगे, लगेंगी सबसे खूबसूरत

gh

कई लड़कियों की गर्मियों में शादी हो रही है और आने वाले दिनों में भी कई लड़कियों की शादी होने वाली है। ऐसे में शादी के दिन हर लड़की खूबसूरत और यूनिक दिखना पसंद करती है। मगर कई बार कलर की वजह से भी वह अपनी शादी में लहंगा चुनने से झिझकती हैं। स्किन टोन के हिसाब से उन्हें लहंगा चुनने में भी काफी मुश्किल होती है। आज हम आपकी इस समस्या का समाधान करने आए हैं। हम आपको ऐसे कलर्स बताएंगे जो आपको परफेक्ट लुक देंगे। यदि आप सांवली हैं तो भी ये रंग आप पर जम जाएंगे।

g

ऑरेंज लहंगा - बता दे की, आप अपनी शादी के लिए ऑरेंज कलर का लहंगा चुन सकती हैं। सांवली स्किन टोन वाला ऑरेंज कलर का लहंगा आपके लुक पर सबसे अच्छा सूट करेगा। इसके अलावा आप इसके साथ ग्रीन या गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। जिसके साथ ही आप मेहरून कलर की चोली को ऑरेंज लहंगे के साथ भी ऐड कर सकती हैं।

व्हाइट लहंगा - आपकी शादी के लिए भी व्हाइट लहंगा बेस्ट रहेगा। आपकी त्वचा की रंगत के आधार पर, यह अधिक चमकीला निकलेगा। दरअसल इन दिनों व्हाइट फ्लोरल प्रिंट लहंगे का काफी चलन है। ऐसे में आप भी अपनी शादी में ऐसा ही लहंगा ट्राई कर सकती हैं।

g

पीकॉक ब्लू लहंगा - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि आप सांवली हैं तो आप अपनी शादी के लिए पीकॉक ब्लू कलर का लहंगा चुन सकती हैं। आपकी स्किन टोन के हिसाब से यह लहंगा अच्छा रहेगा। डार्क कलर के लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। आप इसके साथ व्हाइट या येलो कलर की चोली ऐड कर सकती हैं या मोर ब्लू कलर के लहंगे के साथ ऑरेंज और येलो कलर के दुपट्टे का लुक भी ट्राई कर सकती हैं।

hgh

मस्टर्ड यलो - शादी में मस्टर्ड यलो कलर का लहंगा अच्छा लगेगा। मस्टर्ड येलो लहंगा हर रंग की लड़कियों के लिए परफेक्ट है। यदि आपकी स्किन टोन थोड़ी डार्क है तो भी आप अपनी शादी में मस्टर्ड यलो कलर का लहंगा पहन सकती हैं।

From Around the web