Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए चमकती हुई त्वचा तो अच्छी नींद लेना है जरुरी, जाने इसका कारण....!!!!

sleep

Sleep well for benefit skin:

एक अच्छी नींद हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। अच्छी नींद से सिर्फ हमारा शरीर और मन ही नहीं बल्कि हमारे शरीर की त्वचा भी और सुंदर हो जाती है। जब हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है तभी ही वह सुंदर दिखती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह त्वचा का कलर गोरा है या सावला। अगर आप अपनी सुंदरता यूं ही बनाए रखना चाहते हैं तो आपको रोज सही तरीके से अपनी नींद पूरी करनी होगी।
 अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो आपके क्रिएटिविटी पर भी बहुत असर पड़ता है। अच्छी नींद ना लेने से आपका मन शांत भी नहीं रहता। आज नींद ना लेने से आप का पाचन तंत्र भी ठीक तरह से काम नहीं करता इसलिए आपको अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि अच्छी नींद लेना क्यों जरूरी है और उनका क्या फायदा है।

girl sleep

 सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप वगैरह से दूरी बनाए:-  आजकल की पीढ़ी तकनीकी आधारित जीवन शैली में परेशानियां दिखती है। आजकल सभी मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप और टीवी से चिपके रहते हैं। बल्कि कई लोग तो सोने तक फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। अच्छी नींद के लिए यह जरूरी है कि आप आधे घंटे पहले कम से कम यह सारे उपकरणों से दूर रहें। सूत्रों से यह पता चला है कि मोबाइल लैपटॉप आदि की स्क्रीन की रोशनी से हमारी नींद में परेशानी आती है। कम से कम सोने से पहले आप अपने दिलो दिमाग को शांत रखें और इन उपकरणों को दूर रखें।

 प्राकृतिक रोशनी में रोज कुछ समय बताएं:- धूप से हमारे शरीर में मेलोंटॉनिक हारमोंस बनते हैं। जो एक बेहतर नींद के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हो सके उतने वक्त के लिए धूप में रहे। आप सभी कुछ समय के लिए अपने दरवाजे खिड़कियां भी खुले रखें ताकि ताजी हवा आ सके ताजी हवा से आपका खुशमिजाज मन रहेगा। आपको एक अच्छी नींद दिलाने में मदद करेगा।

rose girl sleep

 देर रात को खाने से परहेज करें:-  कई लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के वजह से आधी रात को खाना खाते हैं किस वजह से हमारे शरीर में मेलों टॉनिक हारमोंस कम बनते हैं। देर रात खाना खाने से पेट में गैस और कब्ज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से नींद खराब हो जाती है। अगर आप बेहतर नींद लेना चाहते हैं तो आप देर रात खाने पीने को परेज करें।
 

 हेड मसाज है काफी उपयोगी:-  सोने से पहले मन को शांत करने के लिए आप हेड मसाज करें। हेड मसाज लेने से आपका दिमाग शांत होगा और थकान भी दूर होगी। यहां तक कि शांत मन रखने के लिए आप सोते वक्त अपने तकिए के आसपास कुछ परफ्यूम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी कुछ आदतों को बदलकर अच्छी आदतें अपनाने से आपको सुकून भरी  नींद मिलेगी। सुकून भरी नींद के साथ आपका शरीर की त्वचा भी ताजगी महसूस करेगी और आप पहले से भी ज्यादा सुंदर हो जाएंगे।

From Around the web