Beauty tips : घर पर बने विटामिन सी फेस सीरम से आपको होंगे बेहतरीन फायदे !

आजकल बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण का बुरा असर सेहत ही नहीं त्वचा पर भी पड़ रहा है। उस पर डल होने के अलावा पिंपल्स, डार्क सर्कल्स, डार्क स्पॉट्स और भी कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं. यदि आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आप त्वचा के लिए विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा, मगर इसे घर पर बनाना भी आसान है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
ऐसे बनाएं- बता दे की, इसे बनाने के लिए आपको विटामिन सी की गोली, गुलाब जल, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल की जरूरत होगी। आप विटामिन सी की गोली को पीसकर एक बर्तन में रख लें। अब इसमें पर्याप्त मात्रा में ग्लिसरीन, गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल मिलाएं। अब आप चाहें तो इसे एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में दो हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
जानिए विटामिन सी सीरम के फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे लगाने से त्वचा पर होने वाले पिंपल्स, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हमसे कोसों दूर रहते हैं। यह सीरम ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। जिसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बेहतर निखार पाने में मददगार होते हैं।
सीरम में एक इमल्शन-आधारित सूत्रीकरण होता है, जिसके कारण यह जेल या पानी की तरह होता है। बता दे की, यह चिपचिपा नहीं होता और आसानी से त्वचा में समा जाता है। यह आपको फ्रेश मेकअप लुक देता है।