ब्यूटी टिप्स: क्या आपके चेहरे पर हैं मुंहासों के दाग? तो ये जादुई तेल दिलाएगा छुटकारा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

aa

नीम के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इन फायदों के कारण लोग सदियों से नीम के तेल का उपयोग करते आ रहे हैं।

ब्यूटी टिप्स: नीम के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इन फायदों के कारण लोग सदियों से नीम के तेल का उपयोग करते आ रहे हैं।

गर्मियां आते ही हर किसी के चेहरे पर पिंपल्स निकलने शुरू हो जाते हैं, चाहे वो लड़कियां हों या लड़के। इस मौसम में चेहरे पर अधिक धूल जम जाती है। जिससे पिंपल्स की समस्या नहीं रुकती. गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल न करने के कारण चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप त्वचा पर पिंपल्स के निशानों को कम कर सकते हैं।

नीम के तेल का प्रयोग करें

नीम के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इन फायदों के कारण लोग सदियों से नीम के तेल का उपयोग करते आ रहे हैं। त्वचा से पिंपल्स हटाने के साथ-साथ आप रूखी त्वचा, झुर्रियां, त्वचा पर चकत्ते, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। यह आपकी त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए आवश्यक है। त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम के तेल का उपयोग कैसे करें

तेल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच नीम का तेल लें और इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। अब इसे अच्छे से लगाएं और रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठकर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें, इससे कुछ ही समय में पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा। अगर नीम का तेल बहुत गाढ़ा है तो आप इसमें एलोवेरा जेल मिला सकते हैं।

विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाएं

इसके अलावा आप नीम के तेल से भी अपने चेहरे की मालिश कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा में रक्त संचार बढ़ेगा और आपका चेहरा अंदर से चमक उठेगा। आप चाहें तो नीम के तेल को विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल में आधा चम्मच नीम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे नहाने से आधा घंटा पहले चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा धो लें. दाग-धब्बे और मुहांसे दोनों से राहत मिलेगी

From Around the web