Beauty tips : क्या आप भी नेल्स पॉलिश करते वक्त नहीं करती ये गलतियां?

fg

आज के समय में महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए काफी जागरूक हैं। मगर साथ ही जल्दबाजी में वह अपना लुक भी खराब कर लेती हैं। जिसके लिए वह तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, घरेलू नुस्खे आजमाती हैं और पार्लर भी जाती हैं। मगर हैरान करने वाली बात ये है कि महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान अपने चेहरे पर देती हैं। जिसके अलावा वह अपने हाथों पर ध्यान देना भूल जाती हैं। कुछ महिलाएं अपने नाखूनों की खूबसूरती बरकरार रखने में नासमझ होकर बैठ जाती हैं, जिससे उनका नेल पेंट उतना प्रभावशाली नहीं लगता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाखूनों के लिए कौन से टिप्स अपनाने चाहिए।

gf

नेल पॉलिश से पहले बेस कोट नहीं लगाना: बता दे की, अक्सर महिलाएं नेल पॉलिश सीधे नाखूनों पर लगाती हैं, जिसके कुछ देर बाद पॉलिश छिलने लगती है। यदि आप नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों पर बेस कोट लगाती हैं तो इससे आपके नाखून और नेल पॉलिश दोनों सुरक्षित रहेंगे। बेसकोट से नेल लेयर और नेल पॉलिश के बीच एक परत बन जाती है, जिससे नाखून त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले नेल पॉलिश के तत्वों से बच जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, बेस कोट आपके नाखूनों को एक चिकनी बनावट देता है जबकि नेल पॉलिश को दाग से बचाता है और नाखून की ऊपरी परत को छीलता है। इससे आपकी नेल पॉलिश और भी चमकदार नजर आती है। साथ ही अगर आप बार-बार नेल पॉलिश बदलना पसंद करती हैं तो इस ट्रेंड से बचें, क्योंकि रिमूवर से नेल पॉलिश हटाते समय नाखून की ऊपरी परत भी चली जाती है, जिससे नाखून की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है।

d

नेल पॉलिश लगाकर बिस्तर पर लेटना सही नहीं है। नाखूनों पर नेल पेंट लगाने के बाद कई महिलाएं सोचती हैं कि सिर्फ पांच मिनट में नाखून सूख जाएंगे, इसलिए वो नहाने चली जाती हैं, मगर नाखून इतनी जल्दी पूरी तरह नहीं सूखते। नेल पेंट लगाने के तुरंत बाद नहाने से पेंट जल्दी उतर जाता है। यदि आपको नेल पॉलिश लगाते-लगाते नींद आने लगी है तो बिस्तर पर न लेटें, क्योंकि नेल पेंट शीट पर लग सकता है और नाखूनों की खूबसूरती खराब कर सकता है।

fg

नेल पेंट लगाने के तुरंत बाद किचन का काम न करें: बता दे की, नेल पेंट लगाने के बाद कई महिलाएं किचन के सामान्य काम जैसे सब्जियां काटना, बर्तन धोना या फिर घर के काम जैसे खाना बनाना आदि में लग जाती हैं। यदि आपने नेल पॉलिश लगा रखी है तो हाथों को पानी में भिगोने से बचें और तुरंत कपड़े धोने के लिए न बैठें। यदि कपड़े धोना जरूरी हो तो कपड़े धोने के बाद नेल पॉलिश लगाएं क्योंकि साबुन और गीलेपन की वजह से नेल पॉलिश की परत नर्म हो जाती है और जल्दी उतर जाती है।

From Around the web