Bank holidays in April: अप्रैल के महीने में कुल 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

PC: asianetnews
अप्रैल में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे: 1 अप्रैल, 2025: सालाना बैंक क्लोजिंग के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल, 2025: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन के चलते हैदराबाद और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।
6 अप्रैल, 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
10 अप्रैल, 2025: महावीर जयंती के चलते गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
12 अप्रैल, 2025: दूसरा शनिवार होने के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
13 अप्रैल, 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल, 2025: त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार और झारखंड में अंबेडकर जयंती, विशु, बिजू और बोहाग बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल, 2025: बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के कारण त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल, 2025: बोहाग बिहू के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
18 अप्रैल, 2025: गुड फ्राइडे के कारण त्रिपुरा, पंजाब, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल और कश्मीर को छोड़कर देश भर में सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
20 अप्रैल, 2025: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल, 2025: गरिया पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
26 अप्रैल 2025: चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 अप्रैल 2025: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
29 अप्रैल 2025: परशुराम जयंती के कारण हिमाचल में बैंक बंद रहेंगे।
30 अप्रैल 2025: अक्षय तृतीया के कारण कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
