Apple Benefit: सेहत के लिए वरदान है सेब, जानें इसे खाने का सही समय

aa

Apple Benefit: सेहत के लिए वरदान है सेब, जानें इसे खाने का सही समय

सेब के फायदे: फलों में सेब को बहुत पौष्टिक माना जाता है। एक कहावत है कि अगर आप रोजाना सेब खाएंगे तो कई बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। सेब में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

aa

जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है, लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि सेब खाने का सही समय क्या है?

aa

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस समय सेब खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है और किस समय इसे खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

aa

सेब में प्राकृतिक शर्करा और फ्रुक्टोज होता है, इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा फायदा होता है। इसे खाने से आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। इसमें फाइबर भी होता है. सेब खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

aa

सेब में मौजूद फाइबर पाचन को भी स्वस्थ रखता है इसलिए सुबह सेब खाने से कब्ज जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

aa

इसके अलावा इसमें विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों से राहत दिलाता है।

aa

सेब को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर और फ्रुक्टोज होता है, जो हमें एक्टिव महसूस कराता है, लेकिन रात में इसे खाने से नींद की समस्या हो जाती है।

From Around the web