Antilia House Helper Salary: अंबानी के घर पर सब्जी काटने वाले को ही मिल जाती है इतनी सैलरी, जानकर उड़ जाएंगे होश

PC: TV9
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित आलीशान घर 'एंटीलिया' अपनी भव्यता और वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। 27 मंजिला इस आलीशान इमारत को संभालना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि इस महलनुमा घर की देखभाल के लिए कितने लोग काम करते होंगे और उन्हें कितनी सैलरी मिलती होगी? आइए जानते हैं अंबानी परिवार के इस स्टाफ की सैलरी और मिलने वाली सुविधाओं से जुड़े कुछ दिलचस्प राज:
अंबानी परिवार एंटीलिया में रहता है। इस घर की कीमत करीब 1500 करोड़ रुपये है। इस घर के हर कोने को खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसकी देखभाल के लिए भी खास लोग रखे गए हैं।
अंबानी के घर में हर दिन अलग-अलग डिश बनती हैं। एंटीलिया में काम करने वाले शेफ भारत के अलग-अलग राज्यों से हैं, जो उस इलाके की डिश को असली पारंपरिक तरीके से बनाने में माहिर हैं। वे घर के किचन में ही सारी डिश ताज़ा बनाते हैं, चाहे परिवार के लोग कुछ भी खाना चाहें।
हर सब्ज़ी और चपाती बनाने के लिए एक खास कुक के साथ एक हेल्पर भी होता है। कहा जाता है कि इस हेल्पर को भी लाखों रुपये सैलरी मिलती है।
एंटीलिया में शेफ के साथ काम करने वाले हेल्पर के पास सब्जियां साफ करने, आटा गूंथने और मनचाहा खाना पहुंचाने जैसे काम होते हैं। इस हेल्पर की सैलरी 50,000 से 100,000 रुपये तक होती है। इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
