Ajay Devgn Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन, लग्जरी कारों का भी है बड़ा कलेक्शन, चेक करें डिटेल्स

X

अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। एक्शन मास्टर के बेटे ने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था।अभिनय के अलावा अजय देवगन निर्माता और निर्देशक भी हैं। अभिनेता ने वर्ष 1999 में अजय देवगन फिल्म्स कंपनी शुरू की थी।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन 65 से अधिक सिनेमाघरों के मालिक हैं। इससे उन्हें हर महीने करोड़ों की आय होती है। अजय देवगन की NY VFXWala विजुअल इफेक्ट्स कंपनी भी है। इसने 63 से अधिक फिल्मों के लिए GFX बनाए हैं।

शिव शक्ति बंगला जहां अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ रहते हैं, उसकी कीमत लगभग ₹60 करोड़ है। CNBC TV18 के अनुसार, अजय देवगन की कुल संपत्ति लगभग ₹427 करोड़ है। लंदन के पार्क लेन में उनके पास ₹54 करोड़ की संपत्ति है।

अजय के पास रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू जेड4, मिनी कंट्रीमैन, मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे, मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 और ₹7 करोड़ की रोल्स रॉयस कलिनन है।

From Around the web