Aadhar card: अब आधार कार्ड को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, नहीं माना जाएगा डेट आफ बर्थ का दस्तावेज!

ewrwer

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आज के दौर में हर किसी के पास हैं और इसके नहीं होने की स्थिति में आपके कई काम अटक सकते है। ऐसे में आधार में अब एक नया अपडेशन किया गया हैै। जानकारी के अनुसार यूआईडीएआई ने एक लेटर जारी करते हुए कहा कि आधार कार्ड को डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं माना जाना चाहिए। आधार कार्ड से आपकी पहचान तो साबित हो सकती है, लेकिन आपके जन्म की तारीख नहीं।  

क्या बताया गया हैं 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अथेंटिफिकेशन के माध्यम से पहचान का वैध प्रमाण है, लेकिन इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, भले ही इसमें जन्म के बारे में जानकारी मौजूद हो। 

क्यों नहीं माना जा रहा
यूआईडीएआई ने कहा कि आधार का उद्देश्य अथेंटिफिकेशन के माध्यम से पहचान स्थापित करना है, न कि किसी व्यक्ति का डेट ऑफ बर्थ बताना। उसने आगे कहा कि आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ यूजर्स द्वारा नॉमिनेशन या अपडेट के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर दर्ज की जाती है।

pc- thecsrjournal.in


 

From Around the web