Aadhaar Card Update: अब बिना OTP के भी पा सकते हैं आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लिंक की टेंशन खत्म; पढ़ें ज़रूरी बदलाव

k

आधार कार्ड बनवाने या उसमें कोई बदलाव करने के लिए बहुत से लोगों को अपने मोबाइल नंबर पर OT की ज़रूरत पड़ती थी। बहुतों को देर से OTP आता था या ऐसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब टेंशन छोड़ दें। क्योंकि नए अपडेट में मोबाइल नंबर लिंक न होने पर भी आपका काम नहीं रुकेगा। इसमें आपको इस प्रूफ़ की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अब आधार के नियमों में बदलाव हुआ है। इसमें UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन जैसी नई सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आप बिना OTP के भी अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं। इससे अब आप सीधे घर बैठे आधार PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर आधार PVC कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आधार नंबर या VID डालकर, ज़रूरी जानकारी भरकर पेमेंट करना होगा। आपको यह आसान प्रोसेस फॉलो करना होगा।

फेस ऑथेंटिकेशन करने का यह प्रोसेस बहुत आसान है। मोबाइल या ऐप में कैमरा चालू करके आपके चेहरे को स्कैन किया जाता है और उसे आधार डेटा से मैच किया जाता है। इससे आपको OTP की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आप Download Aadhaar ऐप से आधार कार्ड बना सकते हैं। इस पर आपको एक PDF मिलेगा। इसका पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षर और जन्म का साल होगा।

UIDAI ने आधार यूज़र्स के लिए यह ज़रूरी फ़ैसला लिया है। अभी तक आधार कार्ड डाउनलोड या अपडेट करने के लिए OTP नंबर देना ज़रूरी था। इससे जिन लोगों का मोबाइल नंबर लिंक नहीं था, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब यह टेंशन आखिरकार खत्म हो गई है।

From Around the web