Watch Marks In hand : कलाई में पड़ गया है घड़ी के निशान, तो इन घरेलू नुस्खे से करें दूर

बेसन की मदद से आप त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में बेसन लें और उसमें हल्दी और दही मिलाएं। - अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद हाथ धो लें। ऐसा करने से आपके हाथों के सारे निशान दूर हो जाएंगे और आपकी त्वचा में निखार आएगा।
घड़ी पहनने के बाद हाथों पर रह गए निशानों को हटाने के लिए नींबू सबसे अच्छा है। नींबू के इस्तेमाल से आप हाथों के निशानों को दूर कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। नींबू का रस त्वचा की रंजकता को हल्का करने के लिए मेलेनिन के निर्माण को रोकता है, जिससे आपको कलाई के निशानों से तुरंत छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। पॉलीफेनोल्स से भरपूर शहद को भी त्वचा पर लगाया जा सकता है।
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर बना लें और इसे गुलाब जल में मिलाकर हाथों पर लगाएं। इस उपाय को रोजाना करने से पिंपल्स जल्द ही दूर हो जाएंगे। पपीता सेहत और त्वचा के लिए सबसे अच्छा होता है। इसके लिए पपीते को मैश करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी कलाइयों पर लगाएं और 15 मिनट बाद हाथ धो लें। यह पेस्ट आपके दाग-धब्बों को दूर कर देगा।