Vastu tips : डाइनिंग एरिया में शीशा लगाने से बदल जाएगी आपकी किस्मत; जानिए इसका असर

आजवास्तु शास्त्र में जानिए घर के डाइनिंग एरिया में शीशा लगाना शुभ है या अशुभ। इसका घर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
बता दे की, घर एक ऐसी जगह होती है, जहां इंसान जब दिन भर काम करके घर लौटता है तो उसे बहुत सुकून मिलता है। घर का सामान और घर के लोग आपकी सारी थकान पल भर में दूर कर देते हैं।
क्या होगा यदि आप घर लौटते हैं और आपको वह आराम और अपनापन नहीं मिलता है? क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर चीज का अपना एक स्थान होता है। ऐसे घरों में लगे शीशों का भी अपना एक अलग स्थान होता है।
बता दे की,शायद ही कोई घर हो जिसमें शीशा न हो। आज के दौर में लोग अपने घरों को खूबसूरत शीशों से सजाते हैं। आज हम आपको डाइनिंग एरिया में शीशा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं. डाइनिंग रूम में शीशा लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। यदि यह आकार में बड़ा है तो इसे और भी अच्छा माना जाता है।