Vastu tips : मेहनत करने के बाद भी नहीं टिकता पैसा? इन उपायों का करें पालन
Sep 20, 2022, 17:21 IST

आज वास्तु शास्त्र में जानें से कुछ ऐसे उपायों के बारे में, जिनसे आप जीवन में छोटी-छोटी परेशानियों से बच सकते हैं। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं टिकता तो यह किसी वास्तु के कारण भी हो सकता है।
बता दे की, उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा है और ागर इस दिशा में भारी सामान रखा जाए या इस स्थान पर बहुत अधिक गंदगी हो तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में धन के आगमन की गति धीमी हो जाती है।
यदि उत्तर-पूर्व दिशा में हमेशा अंधेरा रहता है, तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। इसलिए इस दिशा में हमेशा प्रकाश होना चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दरवाज़ा या तिजोरी रखने से धन और आयु से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं।