Utility news : 50 लाख के बीमा और इन अधिकारों के साथ आता है गैस कनेक्शन, जानिए डिटेल्स

uyt

आपने यदि अभी तक गैस कनेक्शन नहीं लिया है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आज भारत में लगभग हर घर में गैस सिलेंडर कनेक्शन है। मगर हम में से बहुत से लोग गैस सिलेंडर ग्राहकों के अधिकारों के बारे में नहीं जानते हैं। गैस डीलर को ग्राहकों को गैस कनेक्शन से संबंधित अधिकारों की जानकारी देनी चाहिए। मगर ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि डीलर्स ग्राहकों को गैस कनेक्शन देते समय इसकी जानकारी नहीं देते हैं. इसलिए ग्राहकों को स्वयं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

u

आपकी जानकारी के लिए बता दे की,एलपीजी गैस कनेक्शन लेने वालों का 50 लाख रुपये तक का बीमा होता है। गैस सिलेंडर के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना में जान-माल के नुकसान के लिए दिया जाता है। गैस कनेक्शन मिलते ही आप इस पॉलिसी के पात्र हो जाते हैं।

जानिए क्या है एलपीजी बीमा कवर

आपको एलपीजी बीमा तभी मिलता है जब आप गैस सिलेंडर खरीदते हैं। आपको हमेशा एक्सपायरी डेट देखकर ही सिलेंडर लेना चाहिए। क्योंकि यह बीमा सिलेंडर की एक्सपायरी डेट से जुड़ा होता है। बता दे की,गैस कनेक्शन लेते ही आपको 40 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिल जाता है। जिसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति की सिलेंडर फटने से मौत हो जाती है तो 50 लाख रुपये तक का दावा किया जा सकता है. इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त मासिक प्रीमियम नहीं देना होगा।

yu

ऐसे किए जा सकते हैं दावे

पुलिस से दुर्घटना की एफआईआर की कॉपी लेना जरूरी है। दावे के लिए मेडिकल रसीद, अस्पताल का बिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ थाने में दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति भी आवश्यक है।

yuyu

बीमा का पूरा खर्च कंपनियां वहन करती हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, बीमा राशि उसी व्यक्ति को मिलती है जिसके नाम पर सिलेंडर का नाम होता है। आप इस पॉलिसी में किसी को नॉमिनी नहीं बना सकते। क्लेम का लाभ केवल उन्हीं को मिलता है जिनके सिलिंडर पाइप, चूल्हा और रेगुलेटर ISI (ISI) मार्क के हों। आपको क्लेम के लिए सिलेंडर और चूल्हे की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। आपका वितरक तेल कंपनी और बीमा कंपनी को दुर्घटना की जानकारी देता है।

From Around the web