इन चार राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

d

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से 1 अगस्त से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 1 अगस्त से किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ- 

मिथुन राशि - मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। 17 अगस्त के बाद किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 23 अगस्त के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पांच अक्तूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि- चार अगस्त तक धैर्यशीलता में कमी और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। 17 अगस्त तक नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 24 अगस्त के उपरांत वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 

From Around the web