Shradh 2022: मृत्‍यु के समय पास हों ये चीजें तो मिलता है स्‍वर्ग, जानें क्या है इसका महत्व

त

ये चीजें मृतक के लिए स्वर्ग का रास्ता खोलती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका मृत्यु के समय पास होना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मृत्यु के समय यदि किसी व्यक्ति के आसपास तुलसी का पौधा हो या उसके मुंह और माथे पर तुलसी के पत्ते रखे जाएं तो मृतक कभी भी यमलोक नहीं जाता। उसके लिए स्वर्ग के द्वार खोल दिए गए हैं।

त

कुश :- हिन्दू धर्म में कुश को बहुत ही शुभ माना गया है। पूजा के लिए कुश का प्रयोग प्रमुख है। ऐसा माना जाता है कि कुश की उत्पत्ति भगवान विष्णु के रोम से हुई थी। मृत व्यक्ति को कुश के आसन पर लिटाने से बिना श्राद्ध किये भी उसे स्वर्ग में स्थान मिल जाता है।

क

गंगाजल:- गंगाजल हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु निकट आने पर उसके मुख में गंगाजल डालना चाहिए। ऐसा करने से उसके पापों का नाश हो जाता है और वह सीधे स्वर्ग को जाता है। ऐसा माना जाता है कि राख को गंगा में विसर्जित करने से मृतक को स्वर्ग भी मिलता है। जब तक राख गंगा में रहती है, तब तक मनुष्य स्वर्ग के सुखों का भोग करता है।

From Around the web