Mercedes-Benz EQE: 700KM से ज्यादा चलने वाली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, अंदर है टीवी जितना बड़ा डिस्प्ले

त

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते अब हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस खबर में हम एक ऐसी कार के बारे में जानकारी देंगे जिसका माइलेज आपको मदहोश कर देगा। हालांकि, Mercedes-Benz ने अपनी नई कार EQE इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 700 किमी से ज्यादा चलेगी। साथ ही इसके लुक को बेहद कूल बनाया गया है.

Mercedes-Benz EQE EV SUV unveiled; powertrain, platform, design, features |  Autocar India

कंपनी ने कहा कि Mercedes-Benz EQE SUV में 90.6 kWh की बैटरी होगी, जो लगभग 550KM की WLTP रेंज प्रदान कर सकती है। हालांकि भारत में यह रेंज 700 KM (ARAI सर्टिफाइड) से ज्यादा हो सकती है। इसमें 170kW DC फास्ट चार्जिंग क्षमता भी है, जिसके माध्यम से वाहन को 32 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Mercedes Expands its EV Line-Up with EQE SUV

इंटीरियर की बात करें तो Mercedes-Benz EQE SUV में शानदार हाइपर स्क्रीन है। इस स्क्रीन का साइज किसी भी टीवी जैसा है। मर्सिडीज की यह कार करीब 3.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग की भी सुविधा है, जिससे आप एक पेडल से ड्राइव कर सकते हैं।

From Around the web