Health Tips: कोलेस्ट्रॉल कम करने में काम आएंगे ये ड्राई फ्रूट्स, दिलाएंगे इससे जल्द राहत

त

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें अपनी जीवन शैली में कई बदलाव करने चाहिए। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको अपने आहार में सूखे मेवे, फल, सब्जियां जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करना चाहिए।

क

आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार पिस्ता खाने से आपको कफ, पित्त जैसी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। पिस्ता में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। पिस्ता शरीर को कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। आंखों के लिए पोटैशियम, विटामिन सी जैसे तत्व बहुत जरूरी होते हैं। तो जानिए पिस्ता खाने के इन फायदों के बारे में...

k

पिस्ता में ल्यूटिन और जोक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। दिन में चार से पांच पिस्ता खाने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है और चश्मे की संख्या कम हो सकती है। दिल को स्वस्थ और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में इसका स्तर बढ़ जाए तो कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इसके लिए आप सुबह 4 से 5 पिस्ता खाएं। आपको इन पिस्ता को सुबह खाली पेट यानी दांतों को ब्रश करने के तुरंत बाद खाना है। ऐसे में पिस्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।

From Around the web