Health Tips: इम्यूनिटी बढ़ाने में गिलोय लाभकारी, लेकिन अधिक सेवन से रहता है इन बीमारियों का खतरा

क

कोविड काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय के रूप में गिलोय का प्रयोग बढ़ा। कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोगों ने गिलोय का काढ़ा पीना शुरू कर दिया। बड़ों और पेड़-पौधों की समझ के अलावा कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें गिलोय जैसे पौधों में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की जानकारी नहीं थी। गिलोय एक प्रसिद्ध और लाभकारी पौधा है, जो पास के पेड़ों पर चढ़ने से फैलता है।

त

इसका स्वाद कड़वा होता है। वहीं नीम के पेड़ पर उगने वाली गिलोय में औषधीय गुण अधिक होते हैं। यह बुखार में रामबाण का काम करता है। गिलोय के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने जरूरत से ज्यादा गिलोय का सेवन करना शुरू कर दिया। बाद में ऐसी स्टडी रिपोर्ट्स में सामने आया कि ज्यादा गिलोय का सेवन नुकसानदायक भी होता है। गिलोय के अधिक सेवन से कई बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे और नुकसान।

 क
गिलोय में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गिलोय में गिलोटिन, टिनोस्पोरिन, टिनोस्पोरिक एसिड, आयरन, पामेरियन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। गिलोय टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करने में कारगर है। गिलोय का जूस पीने से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। गिलोय इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय का जूस फायदेमंद होता है।

From Around the web