Health Benefits of Kundru: कुंदरू खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, वजन घटाने में भी कारगर

त

अक्सर देखा जाता है कि लोग कुंदरू की सब्जी कम खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि रोजाना कुंदरू की सब्जी खाने से आपके शरीर को कई फायदे होते हैं। यह कई बीमारियों में औषधि के रूप में भी काम करता है।  एक शोध में पाया गया है कि कुंदरू की जड़ में ऐसे गुण होते हैं जो मोटापा कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिक रेट को ठीक करता है। जब पाचन क्रिया अच्छी होती है तो मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है।

 त

शरीर में आयरन की कमी के कारण देखा जाता है कि हमारा शरीर जल्दी थक जाता है। थकान के और भी कई कारण हो सकते हैं। कुंदरू को डाइट में शामिल करने से आयरन की कमी दूर होती है और शरीर में थकान की समस्या नहीं होती है। साथ ही यह शुगर को भी कंट्रोल में रखता है।

प

कुंदरू शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाता है क्योंकि थायमिन कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलने में मदद करता है और प्रोटीन के टूटने में भी मदद करता है। कुंदरू को आहार में शामिल करने से बवासीर, गैस्ट्रो-ओओसोफेगल रिफ्लक्स रोग और कब्ज जैसी बीमारियों से बचाव होता है। पाचन तंत्र में भी काफी सुधार होता है। मल त्याग की समस्या दूर होती है। कुंदरू एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। कुंदरू में फ्लेवोनोइड्स भी पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर हृदय की गतिविधि में सुधार करते हैं। जिससे दिल की समस्या शरीर से दूर रहती है।

From Around the web