Garlic Benefits : रोजाना खाली पेट निगल लें दो लहसुन की कलियां, बीमारियां आसपास भी नहीं भटकेंगी

त

लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है। लहसुन में विटामिन बी1, बी6 और सी के अलावा मैंगनीज, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी कई बीमारियों को ठीक करने की ताकत रखते हैं। लहसुन आपके दिल के साथ-साथ मधुमेह को भी नियंत्रण में रखता है। कई बीमारियों में डॉक्टर व्यक्ति को लहसुन खाने की सलाह देते हैं।

क

लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अगर आपको दिल की समस्या है तो आपको रोजाना लहसुन की दो से तीन कलियां खानी चाहिए। वैसे तो कई घरों में लहसुन-प्याज नहीं खाया जाता है, लेकिन बीमारी को देखते हुए आपको डॉक्टर की सलाह के मुताबिक अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। तो जानिए खाली पेट लहसुन खाने के इन फायदों के बारे में...

त
अगर आपको या आपके घर में किसी को कोलेस्ट्रॉल है तो उनके लिए लहसुन सबसे अच्छा है। इसके लिए अगर आप लहसुन की दो कलियां गर्म पानी के साथ खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ लहसुन की दो कच्ची कलियां खाने से आपका पेट तो अच्छा होगा ही साथ ही पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। अगर आपको गैस की समस्या है तो आपको रोजाना ऐसे ही लहसुन खाना चाहिए।

From Around the web