8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 8वां वेतन आयोग लागू होते ही बदल जाएंगी ये 5 बड़ी चीजें; सैलरी कितनी बढ़ेगी?

pc: mint
देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आयोग कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहा है। इन बैठकों और विचार-विमर्श के जरिए नई वेतन व्यवस्था और पेंशन से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर जानकारी सामने आ रही है।
आठवां वेतन आयोग अभी पूरे देश में मीटिंग कर रहा है। इनमें कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को समझा जाएगा। चेन्नई में 7 और 8 सितंबर को और चंडीगढ़ में 16 से 18 सितंबर तक मीटिंग होंगी। जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली मीटिंग के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा हो चुका है।
आयोग के कंसल्टेंट की नियुक्ति से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह प्रक्रिया आर्थिक आंकड़ों, महंगाई के रुझान और कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांगों का व्यापक विश्लेषण करने के उद्देश्य से अपनाई गई है। इससे आयोग को विभिन्न पहलुओं का बेहतर आकलन करने और नई वेतन व्यवस्था को लेकर ठोस सिफारिशें तैयार करने में मदद मिलेगी।
फिटमेंट फ़ैक्टर पर अभी कोई फ़ैसला नहीं
आयोग में फिटमेंट फ़ैक्टर को लेकर भी एक ज़रूरी चर्चा चल रही है। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फ़ैक्टर में 2.57 परसेंट की बढ़ोतरी की गई थी। कर्मचारी यूनियन 3.68 से 3.83 फिटमेंट की मांग कर रहे हैं। लेकिन आठवें वेतन आयोग ने अभी तक फाइनल फिटमेंट फैक्टर या बेसिक सैलरी की घोषणा नहीं की है।
कर्मचारी सीधे सुझाव दे सकते हैं
आयोग कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से लिखित और मौखिक रूप से सुझाव एवं मांगें ले रहा है। इसके जरिए संबंधित पक्षों को अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सीधे आयोग के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। आठवें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसे अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
