Vivah Shubh Muhurat June 2022: जून महीने में शादी के ये हैं कुछ शुभ मुहूर्त

e

देशभर में शादियों का सीजन जोरशोर से जारी है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन और सीमित मेहमानों की संख्या की वजह से शादियों का आनंद नहीं ले पा रहे थे लेकिन इस बार तो जबरदस्त तरीके से आनंद ले पा रहे हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार छठा महीना जून शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। यदि जून 2022 में आप शादी करने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले शुभ तिथि के बारे में जरूर जान लें। शादी-ब्याह के कार्यक्रम को एक यज्ञ के समान माना जाता है जिसमें हर काम के लिए शुभ योग का इंतजार किया जाता है। जून और जुलाई में कुछ ही दिन शादी-विवाह के लिए शुभ बताएं जा रहे हैं, इसके बाद चातुर्मास लग जाएगा। चातुर्मास में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। देखते हैं जून 2022 में विवाह के लिए कौन कौन सी तारीखें शुभ रहेंगी। 

जून 6, 2022, सोमवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 06:55 ए एम से 02:26 ए एम, जून 07 नक्षत्र: मघा तिथि: सप्तमी

जून 8, 2022, बुधवार
शुभ विवाह मुहूर्त: 05:23 ए एम से 03:27 ए एम, जून 09 नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी तिथि: अष्टमी, नवमी

जून 11, 2022, शनिवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 08:47 पी एम से 02:05 ए एम, जून 12 नक्षत्र: स्वाती तिथि: द्वादशी 

जून 12, 2022, रविवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 11:58 पी एम से 05:23 ए एम, जून 13 नक्षत्र: अनुराधा तिथि: चतुर्दशी 

जून 13, 2022, सोमवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 05:23 ए एम से 09:02 पी एम नक्षत्र: अनुराधा तिथि: चतुर्दशी

जून 14, 2022, मंगलवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 11:47 पी एम से 05:23 ए एम, जून 15 नक्षत्र: मूल तिथि: प्रतिपदा 

जून 15, 2022, बुधवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 05:23 ए एम से 03:33 पी एम नक्षत्र: मूल तिथि: प्रतिपदा, द्वितीया 

जून 16, 2022, बृहस्पतिवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 12:37 पी एम से 07:55 पी एम नक्षत्र: उत्तराषाढा तिथि: तृतीया 

जून 21, 2022, मंगलवार 
शुभ विवाह मुहूर्त: 05:24 ए एम से 05:24 ए एम, जून 22 नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद तिथि: अष्टमी, नवमी 

जून 22, 2022, बुधवार शुभ विवाह मुहूर्त: 05:24 ए एम से 11:57 पी एम नक्षत्र: रेवती तिथि: नवमी, दशमी
 

From Around the web