पत्नी पर था फिजिकल रिलेशन बनाने का शक, पति ने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर कर दिया हमला, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

w

मुंबई के मलाड से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पता चला है कि एक पति ने पत्नी के साथ किसी शख्स के फिजिकल रिलेशन बनाने के शक में चौंकाने वाली हरकत की। इसमें उसका बेटा भी उसके साथ था। पता चला है कि दोनों ने पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया। मुंबई के मालवणी इलाके में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के मलाड के मालवणी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 50 साल के कालिदास और उसके बेटे यागेश ने 32 साल के रिक्शा ड्राइवर पर हमला किया। कालिदास ने अपने बेटे की मदद से 32 साल के गणेश सक्सेना के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के शक में हमला किया। इस मामले में कालिदास और उसके बेटे योगेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिक्शा ड्राइवर गणेश ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

आखिर हुआ क्या था?

कालिदास ने आरोप लगाया कि तुम मेरी पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते हो। इन आरोपों के बाद दोनों के बीच बहस हो गई। कालिदास के बेटे योगेश ने शिकायत करने वाले गणेश के कपड़े उतार दिए। कालिदास ने गणेश के प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से हमला कर दिया। शिकायत करने वाला गणेश खुद को छुड़ाकर सीधे हॉस्पिटल गया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

From Around the web