Viral Video: ट्रेन के फर्स्ट एसी में महिला से लाखों की चोरी, रोते हुए बयां किया दर्द; मदद के लिए 4 बार खींची चेन पर नहीं आई पुलिस

W

PC; dnpindiahindi

भारतीय ट्रेनों के फर्स्ट एसी (First AC) डिब्बे को सबसे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा माना जाता है, लेकिन अगर उसी डिब्बे में चोरी या डकैती जैसी घटना हो जाए, तो यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठना लाजिमी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्स्ट एसी में हुई चोरी का दर्दनाक वाकया रो-रोकर सुनाती नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

 यह मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ रेलवे स्टेशन के आसपास का बताया जा रहा है।रिपोर्ट्स और वायरल पोस्ट के मुताबिक, महिला ट्रेन संख्या 15726 के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि चोरों ने उसके बैग से 2.5 लाख रुपये के गहने और 25,000 रुपये नकद उड़ा लिए। महिला का कहना है कि उसे चोरी का तब पता चला जब वह बुरी तरह ठगी जा चुकी थी।


चैन खींचने के बाद भी नहीं मिली मदद

वायरल वीडियो में महिला फफक-फफक कर रोते हुए रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। उसका कहना है कि घटना के बाद उसने मदद के लिए ट्रेन की 4 बार चेन पुलिंग (Chain Pulling) की, लेकिन इसके बावजूद रेलवे पुलिस (RPF) या कोई भी कर्मचारी मौके पर मदद के लिए नहीं पहुंचा।

महिला ने गुस्से और लाचारी में यहाँ तक कहा कि इस लापरवाही के बीच उसका बच्चा भी खतरे में पड़ सकता था।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और रेलवे का एक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 'रेलवे सेवा' के आधिकारिक हैंडल से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। रेलवे ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारियों और आरपीएफ (RPF India) को आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी दे दी गई है।

From Around the web