Viral Video: 3 बच्चों के मौलाना पिता का शर्मनाक कारनामा! 18 साल की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर...

DD


सोशल मीडिया पर जयपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बच्चों के पिता और एक मौलाना की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला जयपुर के नाई की थड़ी इलाके का है, जहां एक शादीशुदा मौलाना पर 18 साल की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने और निकाह के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?
कथित तौर पर आरोपी मौलाना तीन बच्चों का पिता है और उस पर आरोप है कि उसने एक युवती को अपने जाल में फंसाया। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


कोर्ट परिसर में जनता का फूटा गुस्सा
जब आरोपी मौलाना को पुलिस पेशी के लिए कोर्ट परिसर लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आक्रोशित लोगों ने मौलाना को सबक सिखाने की कोशिश की और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए और स्थिति को संभालते हुए आरोपी को सुरक्षित वहां से निकाला। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

From Around the web