Viral Video: कामवाली के बांध दिए हाथ पैर, उसके बाद कर दिया ऐसा हाल, क्रूरता देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

s

इंसानों की क्रूरता से जुड़े कई वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ये  मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आया है। यहां पर एक कामवाली को घर के मालकिन ने  बेरहमी से पीटा है। इसके साथ ही दरिंदगी का वीडियो भी बनाया है।  वहां पर मौजूद किसी भी महिला का इसे देख दिल नहीं पिघला और ना ही किसी ने इस क्रूर घटना को रोकने की कोशिश की। ये घटना थाना हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत शहाजहापुर रोड नेक्सरा कोलानी की बताई जा रही है।  

 हाउस हेल्पर को कुर्सी से बांधकर तालीबानी सजा देते महिलाओं के झुंड के वायरल वीडियो को एक्स पर Newspe नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘हरदोई – चोरी के शक में मालकिन द्रारा नौकरानी को कुर्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 5 लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट और मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज, पुलिस मेडिकल जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है,मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।’

देखें वीडियो



वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक साथ कई सारी महिलाएं गरीब कामवाली पर टूट पड़ी हैं। वो उसके हाथ-पैर  कपड़े से बांध रही है। इतना ही नहीं कुर्सी पर बांधने के बाद उन्होंने चप्पल से भी पीड़िता को पीटा है। इस दौरान काम वाली गरीब महिला रहम की भीख मांग रही है। लेकिन वहां पर मौजूद महिलाएं चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीट रही हैं। वो चप्पल, थप्पड़ और डंडे से पीट रही हैं। इसके साथ ही पूरे मामले को कैमरे में भी रिकॉर्ड कर रही हैं। यही घटना जब वायरल हुई तो पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है।

पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
वायरल वीडियो पर हरदोई पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने वीडियो जारी करके एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा , ‘कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित एक वायरल विडियों के संबंध में अवगत कराना है यह विडियो थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत शहाँजहापुर रोड नेक्सरा कोलानी का है, इसमें कुछ महिलाओं के द्वारा अपनी घरेलू सहायिका के साथ घर के अंदर ही मारपीट की जा रही है, प्रकरण का स्थानीय पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है।

From Around the web