Viral Video: नशे की हालत में शिक्षक ने स्कूल में की ऐसी शर्मनाक हरकत, बच्चे को पंखे से टांग कर...

स्कूल को जहाँ शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वहीं टीचर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन एक शिक्षक का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो बेहद ही शर्मनाक है। दरअसल स्कूल के अंदर एक टीचर ने नशे में स्कूल में तोड़फोड़ की और बच्चे को पीटा है। इसके साथ ही एक बच्चे को पंखे पर भी लटका दिया है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो स्थानीय लोगों ने शिक्षक से सवाल जवाब किए और इसका विरोध किया। लेकिन वह बेशर्मी से सबका जवाब देता नजर आ रहा है और अपनी गलती नहीं मान रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की बताई जा रही है।मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।
शिक्षक की करतूत
शिक्षक ने नशे में पहले तो तोड़-फोड़ की है। इसके बाद छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को पंखें पर लटका दिया। इसके साथ ही पिटाई भी की है। जब टीचर का विरोध स्थानीय लोगों ने किया तो वो फरार हो गया। आरोपी टीचर का नाम कपिल देव है। वायरल वीडियो में वो पहले तो मना करता है। इसके बाद वो बहाना बनाता है कि, वो तो मेडिकल देने आया था।
#बुलंदशहर महुआखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो वायरल। स्थानीय युवक ने शिक्षक पर नशे में स्कूल आने और बच्चे को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग उठी। #Bulandshahr #ViralVideo #UttarPradesh https://t.co/fSJppcHZWy
— Payall Singhh (@PayallSingh13) October 6, 2026
Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
आरोपी शिक्षक कपिल देव के वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल त्यागी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही आश्वनसान दिया है कि, टीचर के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
