Viral Video: बीवी को आशिक की बाहों में देख भड़का पति, बरसा दी गोलियां, देखें रिश्तों का सबसे खौंफनाक अंजाम

ff

pc: dnp india

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से जुड़े मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण अब पति पत्नी भी एक दूसरे पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला और सामने आया है। दरअसल  पति ने बीवी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया । इसके बाद दोनों पर गोलियां चला दीं।   इस घटना पर जब महिला से पूछा गया तो वो कुछ और ही मामला बताते हुए दिखी है।   ये घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है।

बीवी और उसके प्रेमी को पति ने दी खौफनाक सजा
जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को Ashish Paswan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘फिरोजाबाद  शिप्रा अपने प्रेमी के साथ भरे बाजार में घूम रही थी, तभी उनका पति ऋषभ अपनी पत्नी शिप्रा और उसके प्रेमी को देख लिया।पत्नी को प्रेमी के साथ देखते ही पति ऋषभ आग बबूला हो गया और दोनों पर लाइसेंसी रिवाल्वर तड़ातड़ गोलियां झोंक दी।

गोली लगने से दोनों की हालत नाजुक, पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे की घटना है।’  हालंकि गोली लगने के बाद महिला कुछ और की कहानी बता रही है। उसका कहना है कि, ससुराल वालों ने उसे फंसाया है। जिस युवक से वो मिलने पहुंचती थी वो उसे तलाक के मामले पर समझा रहा था। लेकिन तभी उसके पति ने दोनों पर गोलियां चला दीं।


जानें पूरा मामला 

यह घटना मंगलवार को कोटला चुंगी चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान शिप्रा के रूप में हुई है, जबकि उसका प्रेमी जितेंद्र उर्फ सनी (उर्फ शिवा ठाकुर) कोटला चुंगी चौराहा स्थित 'शिवा इंटरनेट सर्विस' का संचालक है। वहीं, महिला का पति ऋषभ तेलंग पीके इंटर कॉलेज का संचालक है।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ दुकान में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे आक्रोशित होकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर गोलियां चला दीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल महिला और उसके प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया तथा आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि घटनास्थल से रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

From Around the web