Viral Video: गलत जगह हाथ लगाने की मिली खौफनाक सजा,लड़की ने मनचले का कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

PC: DNP INDIA
आज कल महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बेहद ही आम हो गए हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती आदमी को गर्दन पकड़कर पीट रही है। वो उस पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगा रही है। महिला ने बदतमीजी करने वाले आदमी तो उसकी नीच हरकत पर तुरंत ही सजा दे दी है। लोग महिला की उसकी बहादुरी के लिए तारीफ़ कर रहे हैं। ये घटना दिल्ली के नेहरू प्लेस की बताई जा रही है।
युवक को लड़की ने दी खौफनाक सजा
छेड़छाड़ पर आदमी की पिटाई करती लड़की के वायरल वीडियो को Shyam pal Singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ये वीडियो दिल्ली के नेहरू प्लेस की बताई जा रही है, ये लड़की किसी काम से गईं हुए थी गई थी।
देखें वीडियो
ये वीडियो दिल्ली के नेहरू प्लेस की बताई जा रही है ये लड़की किसी काम से गईं हुए थी गई थी जब वापस
— Shyam pal Singh (@Shyampa92199113) September 30, 2026
आ रही थी तो वीडियो मे दिखाई दे रहे शख्स ने इनके बताने के मुताबिक कही टच कर दिया फिर क्या था
लड़की अपने असली रूप मे आ गई और उनका कोलर पकड़ कर वही सबक सिखा दिया
तो जिन लोगो को… pic.twitter.com/4V7ZrdV0ht
जब महिला वापस लौट रही थी, तब पीड़िता के अनुसार राह चलते उस व्यक्ति ने उसे गलत तरीके से छुआ। इसके तुरंत बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर ही उस शख्स का कॉलर पकड़कर उसे करारा सबक सिखा दिया। जो लोग यह सोचते हैं कि अकेली लड़की कुछ नहीं कर सकती, यह घटना उनकी विकृत सोच पर करारा प्रहार है। आज के दौर में महिलाएँ किसी से कम नहीं हैं, इसलिए अपनी मानसिकता बदलें वरना भरे बाज़ार में अपमानित होने के लिए तैयार रहें।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘बात सिर्फ एक घटना की नहीं है बात उस सड़ी हुई मानसिकता की है जो समझती है कि भीड़-भाड़ में कोई लड़की चुपचाप निकल जाएगी।’ दूसरा लिखता है, ‘अगर घटना सच है तो महिला के साथ में बहुत ही गलत बर्ताव किया है’। तीसरा लिखता है, ‘लड़की ने जो सबक सिखाया वह उचित है, इसे पुलिस को सौंप दिया जाना चाहिए’।
