Viral Video: 5 महीने पहले 1 करोड़ खर्च कर हुई थी धूमधाम से शादी, होटल में बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी; फिर जो हुआ..

D

PC: DNP INDIA

जयपुर से एक हैरान कर देने वाला और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 5 महीने बाद ही रिश्तों में पड़ी दरार ने बीच बाजार बड़ा तमाशा खड़ा कर दिया। माता-पिता ने करोड़ों रुपये खर्च कर जिस बेटी की धूमधाम से विदाई की थी, वह होटल में कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई। इसके बाद पति ने गुस्से में आकर बाजार में हाई-वोल्टेज ड्रामा किया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच:

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी महज 5 महीने पहले ही परिवार की मर्जी और करोड़ों रुपये खर्च करके धूमधाम से की गई थी, ताकि लड़की अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सके।

 वायरल वीडियो और चर्चाओं के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति को धोखा दिया और वह एक होटल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई, जिसके बाद मामला सबके सामने आ गया। पत्नी की इस हरकत से आहत होकर पति ने बीच बाजार जबरदस्त हंगामा किया और अपना गुस्सा जाहिर किया।


सोशल मीडिया पर जनता का रिएक्शन और नारे

इस वायरल वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है।  घटना स्थल पर मौजूद भीड़ और जनता ने पति के ड्रामे के दौरान अनोखे अंदाज में "एक कचोरी, दो समोसा... इन लड़कियों पर क्या भरोसा" जैसे नारे लगाए।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई दुनिया गोल है," तो दूसरे ने कहा, "कर्मा रिटर्न्स।" वहीं कई लोगों का कहना है कि आजकल इस तरह के मामलों में तेजी आ रही है, जिसे देखकर लोगों का शादियों से भरोसा उठता जा रहा है।

From Around the web