Viral Video: धर्म परिवर्तन या सजा! ईसाई बनाने के लिए पानी में डुबोई गई बीवी, शादी के 1 महीने बाद ही पत्नी के साथ..

D

PC: DNP INDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। पंजाब के लुधियाना से सामने आए इस मामले में एक नवविवाहिता को कथित तौर पर जबरन पानी में डुबोकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है।

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के अनुसार, महिला की शादी 2 सितंबर को हिंदू रीति-रिवाज से एक मंदिर में हुई थी। आरोप है कि पति ने शादी से पहले खुद को जाट-सिख बताया था, लेकिन जब महिला अपने ससुराल पहुँची, तो वहां का माहौल पूरी तरह बदला हुआ मिला। आरोप है कि घर के एक बड़े हिस्से को चर्च के रूप में तैयार किया गया था और शादी के महज एक महीने बाद ही महिला पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए भारी दबाव बनाया जाने लगा।

वायरल क्लिप में महिला को कथित तौर पर स्विमिंग पूल या पानी में जबरन डुबोकर प्रताड़ित करते हुए देखा जा सकता है, जिससे यह साफ होता है कि यह वीडियो कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन (Forced Conversion) से जुड़ा है।

परिजनों पर हमला और कानूनी कार्रवाई
इस मामले में यह भी सामने आया है कि जब इस बात का विरोध किया गया, तो कथित तौर पर ससुराल पक्ष की तरफ से लड़की के मायके वालों पर हमला किया गया, जिसमें महिला के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जबरदस्ती से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बेहद गुस्से में हैं। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह से किसी पर भी जबरन धर्म थोपना या उसके साथ क्रूरता करना पूरी तरह से गलत है। कई लोगों ने इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

From Around the web