Viral Video: बिहार फिर हुआ शर्मसार, होटल के अंदर लड़की के साथ शर्मनाक कांड, चीखती रही युवती लेकिन...

dd

बिहार के बेगूसराय जिले में महिला सुरक्षा को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बेगूसराय के एनएच-31 (NH-31) स्थित ब्लू डायमंड होटल में एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट और दुष्कर्म की घटना हुई है। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

होटल के कमरे में हैवानियत
जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर 2026 की है। पीड़िता अपने किसी परिचित के साथ होटल आई थी, जो उसे भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी आरोपी रोहित कुमार के पास छोड़ गया। इसके बाद आरोपी ने कमरा बंद कर युवती को बाल पकड़कर खींचा, चप्पल से पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। वायरल वीडियो में पीड़िता खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती और चीखती दिख रही है।


सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
इस घटना का वीडियो 'Garima Bharti' नाम के एक्स (X) हैंडल से पोस्ट किए जाने के बाद इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। सोशल मीडिया पर बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर कड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़िता ने 28 सितंबर 2026 को मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
नगर थाना के एसएचओ (SHO) सतीश कुमार हिमांशु के अनुसार, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती होटल किस वजह से आई थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

From Around the web