Video: 'गोदी में उठा लेता है, बाथरूम में घुस जाता है', छात्रा ने रोते हुए किया दरिंदे हेडमास्टर की काली करतूतों का पर्दाफाश...

स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और निश्चित तौर पर छात्र भक्त तो शिक्षक वहां के भगवान होते हैं। लेकिन नवादा के एक सरकारी स्कूल में जिस तरह से एक प्रिंसिपल ने दरिंदगी दिखाई उसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास की छात्राओं ने हेड मास्टर का गलत नियत का पर्दाफाश किया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल और स्कूल पर सवाल उठ रहे हैं कि बच्चियां और लड़कियां स्कूल में भी सेफ नहीं है।
बिहार के इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लड़की द्वारा शिकायत करने के बाद माता-पिता और गांव के लोग उस स्कूल पहुंच गए और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की यह कहते हुए नजर आती है कि “गोदी में उठा लेता है बाथरूम में घुस जाता है।”
📍 नवादा, आनंदपुरा
— 𝗖𝗬𝗕𝗘𝗥 𝗨𝗠𝗠𝗔𝗛 (@cyber_ummah_) September 19, 2026
हेडमास्टर पर कक्षा 6–8 की कई छात्राओं ने छेड़खानी और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।@nawadapolice@officecmbihar @bihar_police pic.twitter.com/hkEktv24bX
आक्रोश के बाद वायरल वीडियो पर पुलिस ने किया वार
नवादा में POCSO एक्ट के तहत हेडमास्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार पुलिस ने कहा था कि “कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।” जिस पर नवादा पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि “प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अग्रतर अनुसंधान जारी।” इस वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए हेडमास्टर को जलील कर रहे हैं और उसे दरिंदा और जल्लाद कहते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं तो उसे मानव रूपी भेड़िया का नाम भी दिया जा रहा है।
